बेसन के लड्डू (बूंदी के लड्डू)

भारत में लड्डू एक लोकप्रिय मिठाइयों मेसे ऐक है, वैसे तो लड्डू अनेक तरह से बनाए जाते है पर आज मे आपको बेसन के लड्डू के बारे में बताने वाला हूं जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं तो चलिए जानते हैं बूंदी के लड्डू कैसे बनते हैं ? 
सामग्री
बेसन- आधा किलो
सक्कर- 900 ग्राम
मिठाई का पीला कलर- 1 चोथाई चम्मच
लाल कलर थोड़ा सा आप चाहे तो
हरा कलर   "
तलने के लिए तेल- 1 kg
इलायची छोटी या बड़ी का पाउडर- छोटी आधा चम्मच
मगज के बीज- 1 छममच (ऑप्शनल)
ड्रायफ्रूट मिक्चुर 1+1+1=3 चम्मच (ऑप्शनल)
गुलाब की पंखुड़ी- देड चम्मच (ऑप्शनल)
दूध या हाईड्रो- थोड़ा सा, सककर साफ करने के लिए।
पानी आवश्यकतानुसार
सबसे पहले एक कड़ाही में शक्कर डालें 600 ग्राम पानी डालकर उबालने के लिए रख दें, चासनी गाड़ी रहती है तो थोड़ा पानी गर्म कर बाद में ऐड करे। चासनी को चलाते रहें गर्म होने पर दूध या हाइड्रो की सहायता से चासनी को साफ कर ले। इसके बाद बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म रख दें, तेल गर्म होने दें गर्म होने के बाद छोटे झारे की सहायता से थोड़ी-थोड़ी बूंदी झारे पर डालकर हाथ से दबाकर तेल में फ्राई कर चासनी में डालते जाए और चासनी में डूबोते जाए, इस तरह से सारी बूंदी निकाल कर चासनी में डालते रहना है, थोड़ा बेसन का घोल बचाकर लाल कलर या हरे कलर की बूंदी या दोनों, थोड़ा घोल पतला कर इसी तरह से बना लेनी है और चासनी में डाल देनी है, अब आपकी बूंदी तैयार है इसमें ड्राई फ्रूट मगज के बीज और गुलाब की पंखुड़ी इलायची आदि डालकर ठंडा होने के लिए रख दें थोड़ी देर ठंडा होने के बाद लड्डू बनाले, ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर वीडियो देखे।

Post a Comment

0 Comments