पपीते के पत्तों की अगर बात करें तो यह बड़ी से बड़ी बीमारियों के लिए भी बहुत सहायक है।

                                   

     पपीता खाने से पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्तों का जूस आपको कई जानलेवा बीमारियों से बचाने में हमारी बहुत मदद करता है। पपीता खाने के ढेरों फायदे हम भी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी पपीते के पत्तों का जूस पिया है अगर नहीं पिया तो पीना शुरू कर दीजिए क्योंकि पपीता खाने के साथ ही इसके पत्तों का जूस पीने से कई तरह की बड़ी बीमारियों को रोका जा सकता है।
 वैसे तो ज्यादातर डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों को इसका जूस पीने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आप स्वास्थ्य रहना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर कर ले,    आइए जानते हैं पपीते के पत्तों का जूस पीने के फायदे।

डेंगू की रामबाण दवा
पपीते के पत्तों का रस किसी औषधि से कम नहीं है  अगर वायरल बुखार की वजह से गिरती ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर में कमजोरी को बढ़ने से रोकता है।
पपीते के पत्ते का जूस पीने से खून में प्लेटलेट्स बढ़ता है डेंगू मलेरिया यहां तक कैंसर डायबिटीज जैसी कई बड़ी और खतरनाक बीमारियों के लिए पपीते का पत्ता एक असरदार दवा है पपीते के पत्तों में और भी ऐसे गुण मौजूद हैं जो रोगों से लड़ने में मदद करते हैं

यह जानकारी आपको जरूर रखनी चाहिए>>>>>>

  पपीते के पत्तों का जूस पेट के कई रोगों से लड़ने में मदद करता है आपको बता दें कि पपीते के पत्तों में कई तरह के एंजाइम्स होते हैं जैसे पापेन, कायमोपापेन, प्रोटीज और एमीलेज आदि। इसलिए रोजाना एक कप पपीते के पत्तों का जूस आपकी तमाम समस्याओं को आराम दिलाता है यह आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है साथ ही पेट में गैस की समस्या को भी दूर करता

 1 पपीते की पत्तियों का जूस बनाने की विधी
        सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा पानी लें,
 उसमें ताजा पपीते की पत्तियां काट कर डालें,
अब इसे उबालने के लिए चूल्हे पर रख दें और इसे खुला ही रहने दें जब यह अच्छे से उबल जाए और पानी थोड़ा हरा दिखाई देने लगे तो इसे चूल्हे से उतार ले,
इसको छलनी से छान लें और अगर आपने ज्यादा जूस
 तैयार किया है तो आप इसे फ्रीज में 2 से 3 दिन के लिए रख सकते हैं किंतु ताजा रस ही ज्यादा लाभदायक होता है यदि रस में बुलबुले दिखाई पङ रहे हैं तो उसे उपयोग में न ले।

2 सरल विधि पपीते के पत्तों का जूस बनाने की
 पपीते के पत्तों को तोड़कर मिक्सी के जार में डालें और उसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रैंड करें उसके बाद चलनी से छान  लें थोड़ा गुनगुना कर पीले। या पत्थर की शिला जो चटनी बांटने के काम आती है उसको साफ कर उस पर पत्ते को पिस ले पीसने के बाद थोड़ा पानी मिक्स करके साफ कपड़े से या  छलनी से छान के काम में ले सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं को पपीते की पत्तियों के रस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गर्भपात होने की संभावना बढ़ती है

दोस्तों हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा फैला दें ताकि किसी को फायदा मिल सके
                                                   धन्यवाद