निम्बू के 11 चमत्कारी फायदे जरूर जाने



 नींबू को संस्कृत में जंबीरम् कहते है अंग्रेजी में lemon अथवा citrus aurantiun  कहते हैं, जो Rutaceae family का है।

        नींबू पानी को अगर देसी कोल्ड्रिंक कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।
         प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े इतने फायदे देता है। जितने आप सोच भी नहीं सकते।
         जानिए नींबू पानी के कुछ ऐसे ही फायदे जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक हैं नींबू विटामिन C का बेहतर स्रोत है साथ ही इसमें विभिन्न विटामिन जैसे थियामीन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन B-6, फोलेट और विटामिन E की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है।

पढे आम खाने के फायदे

1 यह खराब गले, कब, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लीवर के लिए भी यह बेहतर होता है।

2 पाचन क्रिया, वजन संतुलित करने और कई तरह के कैंसर से बचाव करने में नींबू पानी मददगार होता है। नींबू पानी में कई तरह की मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक पाए जाते हैं।

3 किडनी स्टोन- नींबू पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण फायदा है। इसका किडनी स्टोन से राहत पहुंचाना मुख्य रूप से किडनी स्टोन शरीर से बिना किसी परेशानी के निकल जाता है लेकिन कुछ मामलों में यह यूरीन के बहाव को ब्लॉक कर देता है जो अत्यधिक पीड़ा का कारण बनता है। नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है।

ब्लॉग कैसे बनाए आईये जानते हैं

4 डायबिटीज- नींबू पानी,हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।

 5 खराब गला बुखार- नींबू में विटामिन C  काफी मात्रा मे है। अतः वह जुकाम और जुकाम संबंधी बुखार को रोकता है।
     गले में दर्द, जुकाम व बुखार की सूचना पाते ही निंबू के साथ गुनगुना पानी पीया करे।

आप इसे जरूर पढे आपके लिये यह जानना बहोत जरूरी है।
       
6  15 मि॰ली॰ नींबू के रस में 15 मि॰ली॰ शहद मिला कर लेते रहे तो त्वक्, आंख, दांत एवं अस्ती को फायदा होता है।

7  एक चम्मच नींबू के रस में त्रिकटू चूर्ण (सोंठ, काली मिर्च व लंबी पीपली तीनों समान) एक चाय-चम्मच मिलाकर रोज चाटें तो पीलिया ठीक होगा।

हम पीछे क्यों रह जाते हैं आइए जानते हैं।

8 एक गिलास चाय के पानी में एक नींबू का रस मिलाकर सिर के बाल धोएं तो रूखे-सूखे बालों में भी चमक आएगी।
 
9  नींबू के छिलके को सुखाकर बादाम के साथ पीसकर गेहूं के आटे के साथ मिलाकर साबुन के बदले शरीर में लगाएं तो त्वचा और चेहरा चमक उठेगा।

आइए वेदों के बारे में जाने कैसे बने वेद

10  अर्जुना (Terminalia arjuna) नीरमरूतु के छिलके का चूर्ण एक चाय-चम्मच, एक चम्मच नींबू रस में मिलाकर ले तो ह्रदय-रोग और उच्च रक्तचाप ठीक होगा।

11  नींबू के रस से 3 गुना गर्म या ठंडा पानी मिलाकर तैयार किया हुआ एक गिलास पानी (शक्कर, नमक या शहद के बिना) रोज सवेरे लेते रहे तो चमड़ी का रंग अच्छा होगा।

   सिर के बाल को नींबू लगाकर धोयें तो बाल मुलायम और चमकीला बनेगा।
    नींबू के छिलके का तेल दीपनौषध है।
                               आज के लिए इतना ही अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर कर दीजिए किसी के काम ही आ जाए शेयर जरूर कर दें हमारी नोटिफिकेशन पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर कर लें धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments