एक जरूरी सूचना, क्या आपका स्मार्टफोन सच में प्राइवेट है ?

​नमस्कार दोस्तों,
​आज एक बहुत ही जरूरी जानकारी आपके साथ शेयर करने जा रहा हूँ । अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं, जिनका नुकसान हमें बाद में उठाना पड़ता है। अब इस बात को आप मजाक में लें या गंभीरता से, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। लेकिन मैं जो बताने जा रहा हूँ, वह 100% कड़वा सच है।
​हर घर में गैजेट्स, पर सुरक्षा का क्या ?
​आजकल शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहाँ 2 से 4 एंड्रॉयड फोन न हों। कई घरों में तो लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल्स मिलाकर 10 से 20 गैजेट्स तक होते हैं। यह तकनीक आज हमारे जीवन का आम हिस्सा बन चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अनजाने में इन गैजेट्स पर की गई कुछ गलतियाँ हमें बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं ?

​आपकी हर हरकत पर है गूगल की नजर ।
​अक्सर लोग अकेले में इंटरनेट पर कुछ भी (जैसे एडल्ट कंटेंट या सेक्सी वीडियो) सर्च करते हैं, देखते हैं या डाउनलोड कर लेते हैं । उन्हें लगता है कि इतिहास (History) डिलीट कर देने से कोई कुछ नहीं जान पाएगा । लेकिन दोस्तों, यह आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है । वहाँ कोई इंसान भले न हो, लेकिन गूगल (Google) आपकी हर एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर रहा है ।
​गूगल से कुछ भी नहीं छुपता। आपकी हर एक डिटेल उसके सर्वर पर फीड हो जाती है । 

​आपने नया फोन कब खरीदा ? 
​आपने कब, किसकी फोटो खींची या किसे भेजी ?
​आपने कौन सी फिल्म डाउनलोड की या ऑनलाइन देखी ?
​आपने किसे और कब फोन किया ?
​यह सारा डेटा और आपका डिजिटल रिकॉर्ड गूगल के पास सुरक्षित रहता है ।

​भविष्य में हो सकती है बड़ी दिक्कत। 
​अगर आप इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करते हैं, तो भविष्य में जब आप डिजिटल दुनिया में या गूगल के साथ कोई काम (जैसे ब्लॉगिंग, यूट्यूब या ऑनलाइन बिजनेस) करना चाहेंगे, तो आपको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आपकी एक गलती आपके करियर या इमेज को नुकसान पहुँचा सकती है ।
​याद रखें, हर तकनीक इंसान की भलाई और सुविधा के लिए बनी है, बुराई के लिए नहीं । यह इंसान की सोच है जो उसे गलत रास्ते पर ले जाती है । और गलत रास्ते का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है ।

​फोन चलाएं, लेकिन समझदारी से । 
​मेरा मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बंद कर दें । आप जी भरकर इंटरनेट चलाएं, फोन का इस्तेमाल करें, लेकिन सही और सुरक्षित तरीके से । जब आप तकनीक का सही इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपका ज्ञान (Knowledge) बढ़ेगा और आपकी बुद्धि का विकास होगा ।
​यही आपके लिए एक जरूरी और चेतावनी भरी पोस्ट थी, जो मैंने आपके फायदे के लिए लिखी है ।

​अगर आपको यह जानकारी सही और काम की लगी, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें । पोस्ट को लाइक, कमेंट और हमें फॉलो करना न भूलें ।
​आपका एक लाइक या शेयर आपके पैसे नहीं काटता, और न ही इससे हमें कोई पैसे मिलते हैं । लेकिन हाँ, जब आप सपोर्ट करते हैं, तो हमें बेहद खुशी होती है और अच्छा काम करने का हौसला मिलता है ।
​धन्यवाद, सुरक्षित रहें, सतर्क रहें ।

Post a Comment

0 Comments