हम सभी जानते हैं कि सोयाबीन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन,लौह,कैल्शियम,मैग्नीशियम,जिंक,ओमेगा-3 वसा और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा सोयाबीन की तासीर गर्म होती है जिससे इससे बने पकवान सर्दियों में खाना पसंद करते हैं।
सोयाबीन हलवा बनाने की सामग्री 15 से 20 लोगो के लिए।
सोयाबीन 500 ग्राम 8 घंटे भीगी हुई
500 ग्राम देसी घी
सुगर (चीनी) 500 ग्राम, (मावा नहीं डालना है तो 350 ग्राम चीनी डालें:)
दूध का मावा (खुवा) 500 ग्राम
इलायची 8 फीस का पाउडर
इच्छानुसार ड्राई फ्रूट
सोयाबीन हलवा बनाने की विधि
भीगी सोयाबीन को अच्छे से साफ करें, और मिक्सी में दरदरा पीस लें, कड़ाही में घी डालें, गैस पर रखकर ऑन करें, घी पिघल जाने पर गैस को स्लो (कम) कर ले, और दरदरा पिसा सोयाबीन का मिश्रण डालें, अब ध्यान दे आपको रेगुलर चलाते रहना हैं गैस को जहां तक हो कम रखें बीच-बीच में फुल करते रहे। बादाम कलर होने तक सेक ले पकने के बाद गैस से उतार ले,
आप अगर मावा नहीं डालना चाहते हैं तो ना डालें अन्यथा मावा डाल दे अब दूसरी कढ़ाई में आपको शक्कर की चाशनी बनानी है चासनी को पतला रखें अगर मावा पतला है तो चासनी को थोड़ा गाढ़ा बनाएं, चासनी होने के बाद मिश्रण में थोड़ा ठंडा करके मिला दे और अच्छे से मिक्स करें अब किसी बर्तन में निकालें और ड्राई फ्रूट इलायची डालें। हलवा तैयार अगर आपको कम हलवा बनाना है तो सामग्री कम कर ले।
हमने आपको सोयाबीन हलवे के बारे में बताया आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में आपकी राय जरूर दें। धन्यवाद

0 Comments