खस्ता कचोरी मूंग दाल, हींग वाली

खस्ता कचोरी क्या है
खस्ता कचोरी के नाम से आपको पता चल रहा है कि यह एक तरह की कचोरी है, मगर इसको छोटे रूप में दे दिया गया और यह काफी दिन रखेंगे तब भी खराब नहीं होने वाली यह मूंग दाल से बनाई जाती है इसमें हींग की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है इसकी परत सॉफ्ट और कड़क होती है जिससे यह खराब नहीं होती।
खस्ते जिसे खस्ते कचौड़ी के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर भारत का बहुत ही लोकप्रिय चाट आइटम हैं. उत्तर भारत में खास तौर पर राजस्थान में आप हर गली नुक्कड़ की दुकान पर आसानी से खस्ता कचोरी बनते देख सकते हैं. इन खस्ता कचोरी की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन्हे पहले से बनाकर स्टोर कर सकते हैं, कुछ जगह पर खस्ता कचोरी को ख़स्तो कचौड़ी भी कहते हैं।
जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें।

नोट:-अगर आपको वीडियो बराबर दिखाई नहीं दे रहा है तो आप वीडियो पर दिख रहा टाइटल खस्ता कचोरी मूंग दाल हींग वाली पर क्लिक कर चैनल पर वीडियो देखें।

खस्ता कचोरी के लिए सामग्री
1kg मैदा
एक पाव मूंग मोगर 3 घंटे भीगी हुई
2 छोटे चम्मच अजवायन
नमक स्वादानुसार
हींग 1 टी स्पून
ऑयल आश्यकतानुसार
साबुत लाल मिर्ची दरदरी पिसी हुई 2 टी स्पून
साबुत सौंफ, धनिया दरदरा पिसा हुआ 2 टी स्पून
काली (गोल) मिर्च 1 टी स्पून
लॉन्ग पाउडर आधा टी स्पून
काला नमक आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक टी स्पून
मीठा सोडा एक चुटकी

बनाने की विधि
सबसे पहले हमें आटा लगाना है जिसको एक परात में चलनी से छान लें उसमें अजवाइन और नमक ओयल वीडियो में बताए अनुसार 200 ग्राम के करीब डाल के अच्छी तरह मिक्स कर गुनगुने पानी से नरम आटा लगा कर रख दें।
एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच ऑयल डालें तेल गर्म होने के बाद हींग डालें उसके बाद दरदरी पिसी हुई दाल डालें (दाल को आधा साबुत रखना है आधा मिक्सी में ग्रैंड करना है) और उसमें लाल मिर्ची दर्दरी पिसी हुई और अन्य मसाले डालें और हिलाते रहे फिर हमारे पास जो दाल बच्ची हुई है साबुत वह डाल दें और थोड़ी देर के लिए इसको पकाले थोड़ा पानी डालकर पानी उतना ही डालें जितना हमारे लोहिया बन सके अब पकने के बाद गेस से हटा लें और ठंडा होने के लिए रख दें एक चुटकी सोडा मिश्रण में मिक्स कर ले।
 ठंडा होने के बाद गोलियां बनाएं और आटे की लोईया बनाकर गोलियों को आटे में भरकर कढ़ाई में गुनगुना तेल गर्म कर फ्राई करें खस्ता कचोरी तेल के ऊपर तैरने लगे तब हमें आंच को तेज कर फ्रई करना है और सुनहरा होने तक भूमकर ऑयल से बाहर निकाल ले। आज को रेगुलर फुल नहीं करना है थोड़ा कम करें फिर फुल करें जिससे हमारी कचोरी खस्ता हो जाएंगी और जो आटा रहता है वह आटा नहीं रहेगा

अगर हम से लिखने में गलतियां हो गई हो तो वीडियो के अनुसार खस्ता कचोरी बनाएं। और अगर हमारी विधि में कुछ त्रुटियां बाकी हैं तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर हमें बताएं।

आपको हमने खस्ता कचोरी के बारे में बताया अगर हमारी रेसिपी आपको पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें हमारे वीडियो को चैनल पर जाकर एक लाइक जरुर करें जिससे हमारा हौसला बढ़ेगा आपके पैसे कटने वाले नहीं है तो दोस्तों आज के लिए इतना ही धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

Post a Comment

0 Comments