तीन-चार कप सूजी (रवा)
एक चौथाई टीस्पून राई (सरसों के बीज)
एक टीस्पून चना दाल वैकल्पिक
एक टीस्पून उड़द की दाल वैकल्पिक
दो टीस्पून मूंगफली
एक चुटकी हींग
1/2 करी पत्ता
एक मध्यम बारीक कटा हुआ प्याज
आधा टीस्पून कसा हुआ अदरक
2 हरी मिर्च कटी हुई
3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ गाजर
2 टेबलस्पून ताजा या फ्रोजन हरी मटर
3 टेबल स्पून बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
एक टमाटर बारीक कटा हुआ
5/6 काजू तले हुए वैकल्पिक
2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 टीस्पून नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
एक टेबल स्पून घी
2 टेबलस्पून तेल
11 कप गर्म पानी
उपमा बनाने कि विधि।
एक कढ़ाई या में एक टेबल स्पून घी गर्म करें और उसमें सूजी डालें सूजी को धीमी आंच पर लगातार चम्मच से खिलाते हुए हल्के भूरे रंग का होने तक भूने उसमें लगभग छे-आठ मिनट का समय लगेगा कढ़ाई की मोटाई के अनुसार सेकने का समय ज्यादा या कम लग सकता है पकने पर उसे एक थाली में निकाल ले।
उसी कढ़ाई में मध्यम आंच पर 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें तेल गर्म होने पर राई डालें और जब वह फटने लगे तब चना दाल, उड़द दाल, हींग, मूंगफली और करी पत्ता डालें दाल को हल्का भूरे रंग का होने तक भूने अब कटा हुआ प्याज, कद्दू कस किहुई अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालें और जब प्याज हल्का भून जाए तब कटा हुआ गाजर, मटर, कटी हुई शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर और नमक डालें दो-तीन मिनट के लिए अच्छे मिक्स करें अब भुनी हुई सुजी (रवा) डालें और मिक्स करें अब धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। थोड़ी देर ऊपर से नीचे मिक्स करें और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें गांठे ना हो ढक्कन से ढक्कन मिश्रण को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं उसमें लगभग 4 मिनट का समय लगेगा बीच-बीच में चम्मच से खिलाते रहिए गैस बंद करें और ढक्कन हटा दें तले हुए काजू और हरा धनिया डालें और अच्छे से मिलाकर परोसने की थाली में निकालें।
उपमा रेसिपी को और पौष्टिक बनाने के लिए अनेकों सब्जियां डालें सूजी को धीमी आंच पर अच्छे से बुने अन्यथा उपमा पकने के बाद चिपचिपा बनेगा।
आप इसे सुबह के नाश्ते में या तो शाम के नाश्ते में परोस सकते हैं या बच्चे के लंच बॉक्स में पैक करने के लिए एक आदर्श व्यंजन है।
0 Comments