औषधीय गुणों से भरपूर है लौंग ।



लौंग मलैका का देशज है किंतु अब सारे उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में बहुतया प्राप्त है। जंजीबार में समस्त उत्पादन का 90% लौंग पैदा होता है। जिसका बहुत सा हिस्सा मुंबई से होकर बाहर भेजा जाता है, सुमात्रा, जमैका, ब्राज़ील, पेबा एवं वेस्ट इंडीज में भी पर्याप्त लौंग उपजता है।
 वैज्ञानिक नाम (वानस्पतिक नाम:)  syzygium aromaticum
लौंग को अंग्रेजी में क्लोव (clove) कहते हैं।
लौंग संस्कृत में पिप्पलि कहा जाता है।

                                           
लौंग एक प्रकार का मसाला है, भारतीय पकवान में इस्तेमाल किया जाता है। इसे औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। और धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका उपयोग किया जाता है।

उत्पादक देश
    चीन से लौंग का उपयोग इसा से तीन शताब्दी पूर्व से होता चला आ रहा है। तथा रोमन लोग भी इससे अच्छी तरह परिचित थे, किंतु यूरोपीय देशों में इसकी जानकारी 16 वीं शताब्दी में तब हुई जब पुर्तगालि लोगों ने मलैका द्वीप में इसे खोज निकाला। वर्षों तक इसके वाणिज्य पर पुर्तगालियों एवं डचों का एक छत्र अधिपत्य रहा है।

लौंग के चमत्कारी फायदे आपको जानकर हैरानी होगी कि लौंग से सर्दी खांसी से लेकर मधुमेह और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज मैं काफी काम करता है।

लौंग के 12 फायदे
1 दांतो के लिए
 दांतों में होने वाले दर्द में लौंग के इस्तेमाल से राहत मिलती है। और यही कारण है कि 90% टूथपेस्ट में होने वाले पदार्थों की लिस्ट में लॉन्ग खास तौर पर शामिल है।

2 जुकाम के लिए
सामान्य तौर पर होने वाली सर्दी को लौंग से ठिक किया जा सकता है। आप लौंग के तेल की 10 बूंदों को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल करके अपनी सर्दी को ठीक कर सकते हो।

3 खांसी और बदबूदार सांसों के लिए
 खांसी और बदबूदार सरसों के लिए लौंग बहुत कारगर है, लौंग का नियमित इस्तेमाल इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आप लौंग को अपने खाने में या फिर ऐसे ही सौंफ के साथ का सकते हो।

4 स्ट्रेस के लिए
 लौंग में दिमागी स्ट्रेस को कम करने का भी गुण होता है। लौंग को आप तुलसी, पुदीना, और इलायची के साथ इस्तेमाल करके खुशबूदार चाय बना सकते हैं, और चाहे तो आप शहद के साथ इस्तेमाल करके भी स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं।

5 जहरीले कीड़ों के लिए
लौंग के तेल को किसी जहरीले कीड़े के काटने पर,
कट लग जाने पर घाव पर और फंगल इंफेक्शन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

6 बालों को सुंदर बनाने के लिए
 लौंग के इस्तेमाल से बनी चाय से बालों को बहुत फायदा होता है लौंग की चाय को बाल कलर करने और शैंपू करने के बाद लगाना चाहिए इसे ठंडा करने के बाद ही बालों पर इस्तेमाल करना चाहिए आपके बालों को सुंदर बनाने में यह बहुत कारगर है।

7 त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए
अगर आप त्वचा  संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासों, ब्लैकहेड्स, और व्हाइट हड्स से परेशान है तो उपाय लौंग के तेल में छुपा है। आपको इसको अपने फेस पैक में मिलाकर इस्तेमाल करें क्योंकि यह काफी गर्म होता है और इसको सीधे त्वचा पर नहीं लगाया जा सकता।

8 एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
  लौंग का तेल अन्य किसी भी तेल के मुकाबले सबसे ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, एंटी-ऑक्सीडेंट स्वस्थ त्वचा और शरीर को तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर है। लौंग के तेल में मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सोडियम, फाॅस्फोरस, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अत्यधिक मात्रा में होते हैं।

9 जी घबराना उल्टी होने में
 लौंग से उल्टी आने की समस्या, जी घबराना और मॉर्निंग सिकनेस में आराम मिलता है, लौंग के तेल को इमली, थोड़ी सी शक्कर और पानी के साथ पीना चाहिए।

10 साइनस
नाक में जलन से राहत दिलाने में लौंग बहुत फायदेमंद है, अगर लॉन्ग को लंबे समय तक डाइट में शामिल किया जाए तो यह साइनस से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है। आप साबुत लौंग को सुंघकर भी इसका फायदा ले सकते हैं, गर्म पानी में रोजाना तीन-चार चम्मच लौंग का तेल मिलाकर पीने से इन्फेक्शन नहीं होता है और सांस लेना भी आसान हो जाता है।

11 मुहांसों के लिए
 लौंग के तेल में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होता है, इस वजह से यह कील-मुहांसों को भगाने में काफी असरदार है। साथ ही यह इन मुहांसों को आपके चेहरे पर फेलने से भी रोकता है, लौंग में शरीर की सफाई करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं जो आपको मुहांसों की जलन से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं आप चाहे तो लौंग का फेस पैक बना सकते हैं या अपनी क्रीम में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

12 इम्यूनिटी के लिए
 लौंग आपकी इम्यूनिटी बढ़ाकर इंफेक्शन और सर्दी-जुखाम से आपकी रक्षा करता है, यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो आपकी स्कीन और मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है

Post a Comment

0 Comments