गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है तेज धूप की
सूरज की तेज किरणों के कारण त्वचा ड्राई और डल हो जाती है बहुत सारे लोगों को टैनिंग की परेशानी भी हो जाती है जिस वजह से उनके स्क्रीन की रंगत काली पड़ जाती है।
अब धूप से बचकर हमेशा घर में बैठकर तो रहा नहीं जाता आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जो आपकी त्वचा की रंगत तो सुधारेंगे साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और आपकी त्वचा भी निखर उठेगी वैसे तो आपने एलोवेरा के कई फायदे सुने होंगे लेकिन यह एलोवेरा चेहरे से दाग धब्बों को मिटाने के साथ-साथ आपकी स्किन से टैनिंग को भी दूर करने में भी मदद करता है

1 एलोवेरा जेल
2 चंदन पाउडर
इन दोनों को एक कटोरे में ले इनका एक लेप तैयार कर ले और अपने चेहरे पर लगाएं इस लेप को कम से कम 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दें इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें
2 मेरी गोल्ड फेस पैक।

टैनिंग को दूर करने के लिए आप मेरी गोल्ड फेस पैक का प्रयोग भी कर सकते हैं इसके लिए आपको
1 गेंदे के फूलों का पाउडर
2 चंदन पाउडर
3 दही
4 नींबू
इन सब को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर पानी से धो लें आपको ऐसा हफ्ते में दो बार करना है
3 हल्दी और बेसन का पैक।

हल्दी और बेसन का पैक भी टैनिंग को दूर करने में कारगर है इसे बनाने के लिए
1 बेसन
2 हल्दी
3 गुलाब जल
4 दूध
इनको अच्छी तरह मिक्स कर ले फिर इस पैक को चेहरे गले और अन्य प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें इसके बाद हल्का गुनगुना पानी लगाकर इसे स्क्रब करते हुए छुड़ाए इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार तो जरूर इस्तेमाल करें आपको इसका असर साफ दिखाई देगा
4 एलोवेरा और टमाटर पैक।

एलोवेरा और टमाटर पैक भी टैनिंग मैं वरदान का काम करता है इसे तैयार करने के लिए हमें चाहिए।
1 मसूर दाल पाउडर
2 टमाटर का रस
3 एलोवेरा जेल
इनको कटोरे में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें इसे अपने प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 30 मिनट बाद स्क्रब करते हुए ताजे पानी से साफ कर लें हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल जरूर करना है और देखेंगे आपकी त्वचा एकदम साफ नजर आएगी
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। हर किसी की त्वचा और शरीर की प्रकृति अलग होती है। किसी भी घरेलू उपाय या फेस पैक को चेहरे पर आजमाने से पहले पैच टेस्ट (Patch Test) जरूर करें या किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) की सलाह लें।
आपको मेरा पोस्ट कैसा लगा अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर कर दीजिएगा हमारी अपडेट पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर कर ले आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, धन्यवाद।


0 Comments